aajkahindustaannews

ग्लोकल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादो में घिरी–इस बार फर्जी डिग्री देने के लगे आरोप–एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

ग्लोकल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादो में घिरी–इस बार फर्जी डिग्री देने के लगे आरोप–एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

 

 

सहारनपुर : मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री देने का मामला प्रकाश में आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है–पूर्व में भी बिना पेपर कराए 25 छात्रों को मार्कशीट दे दी गई-जो जाँच के बाद फर्जी निकली थी–जिसमे यूनिवर्सिटी के पूर्व सह कुलपति सहित दो के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में केस दर्ज किया गया–इस बार रिपयाना बुजुर्ग थाना बिसरख जिला गोतमबुद्धनगर निवासी जीत सिंह पुत्र शत्रुजीत सिंह का आरोप है कि यूनिवर्सिटी में 2016 से लेकर 2021 तक बीए–एलएलबी की पढ़ाई की थी–जिसके बाद मुझे डिग्री मिली–जब डिग्री की जांच की गई तो डिग्री फर्जी पाई गई–पीड़ित ने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा से ग्लोकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया था–एसएसपी के निर्देश पर मिर्जापुर थाने में केस दर्ज किया गया है–थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर ग्लोकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 472, 406 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया गया–फर्जी डिग्री का मामला प्रकाश में आने के साथ ही शिक्षा जगत में चर्चा तेजी से फेल रही है कि ऐसा तो नहीं जो बच्चे ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे है–उनके भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा हो।

Leave a Comment

error: Content is protected !!