aajkahindustaannews

फर्जी डिग्री मामले में एक बार फिर विवादो में घिरी ग्लोकल यूनिवर्सिटी।

फर्जी डिग्री मामले में एक बार फिर विवादो में घिरी ग्लोकल यूनिवर्सिटी

बीते दिन पहले भी कई बार सुर्खियों में रह चुकी है फर्जी डिग्री मामले में ग्लोकल यूनिवर्सिटी।

सहारनपुर,बेहट

जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र में स्तिथि ग्लोकल यूनिवर्सिटी एक बार फिर फर्जी डिग्री मामले में सुर्खियां बटोरने लगी हुईं हैं। जिसके चलते आज फिर एक मामला सामने आया। जीत सिंह पुत्र शत्रुजीत सिंह निवासी ग्राम चिपियाना बुजुर्ग थाना बिसरख जनपद गौतमबुधनगर का छात्र जिसने वर्ष 2016-21 से BALLB की शिक्षा प्राप्त की थी। जिससे वो अपनी डिग्री लेने आया,तो उन्होने बकाया फीस घनराशी जमा करने पर भी मुझे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जो मुझे डिग्री दी गई। उसका अभिलेख युनिवर्सिटी में उपलब्ध नहीं हैं। संबंधित कर्मचारी व अधिकारियों द्वारा फीस घमराशी लेने के बाद भी मेरी मार्कसीट व डिग्री फर्जी बना कर दी गई। और मेरी पूर्ण धनरासी जब्त कर ली गई, और मेरे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। समस्त कोर्स संबंधित अधिकारी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी ट्रस्टी पूर्ण जिम्मेदार है। जिसके चलते सहारनपुर एसएसपी विपिन तांडा ने सख्ती के साथ इस मामले को संज्ञान में लेते हुए, ग्लोकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!