aajkahindustaannews

थाना बेहट पुलिस ने वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार कब्जे से चाकू चोरी के सामान बारामद।

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध नियन्त्रण चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित वारन्टी अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बेहट योगेश शर्मा के कुशल नेतृत्व में के वान्छित अभियुक्त भूरा उर्फ इन्तजार उपरोक्त को आज मुखबिर की सूचना पर लोदीपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे 01 चाकू नाजायज एवं अभियुक्त की निशा देही पर चोरी की हुई लोहे की बारी बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामद चाकू के आधार पर थाना बेहट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया गिरफ्तारअभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैने दिनाँक 09/10.01.24 की रात्रि मे रविन्द कुमार की हार्डवेयर व पैन्ट की दुकान जो हमारे घर के पास ही है जिसका पीछे का चैनल हमेशा खुला रहता है उसमे एक लोहे की बारी व गल्ले में रखे 1700 रूपये चोरी कर लिये थे जो मुझसे खर्च हो गये है। अभियुक्त से अवैध शस्त्र के बारे मे पूछा तो बताया कि साहब मै ये चाकू मै अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता हूँ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!