उत्तर प्रदेश में योगी राज के चलते गुंडा राज पूरी तरह से खत्म हो गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया। जिसमें मिर्ज़ापुर पोल प्रधान प्रतिनिधि हुसैन को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे ये पता चलता हैं कि आज भी काफी संख्या में इकबाल उर्फ़ बल्ला के गुंडे अभी सक्रिय दिखाई पड़ रहे हैं। बीती रात्रि करीब 8 बजे अपने आम के बाग में पानी दे रहे थे। जिसमें उसी दौरान कुछ बदमाश आए और आकर धमकी देने लगे और कहने लगे कि तुमने अगर इकबाल उर्फ़ बल्ला के गैंग पर चल रहे हैं मुकदमे वापस न लिए और अब आगे से शासन और प्रशासन से मिलकर शासन और प्रशासन की मदद की तो तुम्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा सभी बदमाश खनन कारोबारी हाजी मोहम्मद इकबाल के गुर्गे बताए जा रहे हैं। जिसके चलते मिर्जापुर पोल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के परिवार को अपनी जान का खतरा बना हुआ है।

