ग्लोकल स्कूल की होनहार छात्रा वैशाली चौहान ने सर्वाधिक 91% अंक पाकर प्रथम स्थान किया हासिल।
मुकुल कश्यप ने 90% अंक प्राप्त कर किया दूसरा स्थान हासिल।
ग्लोकल स्कूल के प्रधानाध्याक दीपक कुमार माटा ने सभी होनहार छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर दी बधाई।
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर
सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड द्वारा जारी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम देखकर ग्लोकल स्कूल के छात्र छात्रों के चेहरे खिल गए! ग्लोकल स्कूल इंटरमीडिएट की छात्रा वैशाली चौहान ने सर्वाधिक 91% अंक हासिल कर ग्लोकल स्कूल मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है! जबकि मुकुल कश्यप ने 90% अंक हासिल कर इंटरमीडिएट की दूसरा स्थान प्राप्त किया है! तीसरे स्थान पर सक्षम बंसल ने 86.4% एंव चौथे स्थान पर नमन गर्ग ने 85% व पांचवे स्थान पर दिव्यांशी सदपुरिया व अलीना ने 82% अंक प्राप्त किया है! जबकि ग्लोकल स्कूल मे हाईस्कूल के होनहार छात्र खिजर खान ने सर्वाधिक 96% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है! इसके साथ ही मौ अरमान ने 85% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया! जबकि रूद्र चौहान ने 83% अंक हासिल कर हाईस्कूल परीक्षा मे तीसरा स्थान प्राप्त किया है! इस अवसर पर ग्लोकल स्कूल के प्रधानाध्यापक दीपक माटा ने सभी होनहार छात्र-छात्राओं के परिवार को मुबारकबाद दी और सभी होनहार छात्र-छात्राओं द्वारा की गई मेहनत से सभी होनहार छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

