aajkahindustaannews

बेहट और जसमोर में पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता संजय गर्ग हुआ हुआ जोरदार स्वागत।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पहली बार मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन करने पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग का बेहट और जसमौर में जोरदार स्वागत किया गया। आपको बता दे बेहट और जसमौर में वैश्य समाज के साथ साथ सर्व समाज के लोगो ने संजय गर्ग का भव्य स्वागत किया। इस दौरान संजय गर्ग ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाने वाली हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने का काम करेगा।

इस दौरान व्यापारी नेता अवनीश अग्रवाल, पूर्व प्रधान डॉ अनुज सिंघल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, सचिन गर्ग,शंकर सिंघल, हरित गर्ग, सोनू गर्ग, डॉ मनीष गुप्ता, विपिन सिंघल, विपिन बंसल, अमित मित्तल, प्रवीण गुप्ता, संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी, सुधीर कर्णवाल, मिर्जा फजलुर्रहमान, हरबंस, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, संजय गुप्ता पूर्व सभासद, अमित अग्रवाल, मनीष, दिनेश सिंघल, अंशुल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!