माजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव श्रीमती सुरैया खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी कार्यालय में उप जिलाधिकारी महोदय से मिला प्रतिनिधिमंडल ने दिए ज्ञापन में थाना मंडी क्षेत्र में मोहम्मद रिजवान सलमानी निवासी विश्वास नगर सहारनपुर,ने मिट्टी के खनन हेतु दर्जनों ट्रैक्टर ट्रालियां बना रखी है जिसमें उक्त रिजवान अवैध खनन करता है तथा ट्रैक्टर ट्रालियो पर ना तो नंबर अंकित है और नहीं उनकी फिटनेस है और सड़कों पर मिट्टी की धूल उड़ाते हुए तेज गति से प्रतिदिन चलते हैं जिस कारण आए दिन शनकलापुरी रोड पुराना कलसिया रोड पर हादसे होते रहते हैं, थाना मंडी अंतर्गत चौकी कटरा प्रथम का सिपाही नितिन उनको संरक्षण देता है उक्त सिपाही के संरक्षण के कारण मिट्टी खनन करने वालो के हौसले बुलंद है अगर कोई शिकायत करता है तो सिपाही नितिन उनको उल्टा झूठ मुकदमा में फसाने की धमकी देकर खामोश कर देता है उक्त मिट्टी खनन माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश का भी उल्लंघन है शासन को भी राजस्व का नुकसान हो रहा हैप्र ,तिनिधि मंडल ने मांग की है कि उपरोक्त के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधि मंडल में सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य इसरार चौधरी, सपा अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव कर्म सिंह,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव मंजू रानी, सपा महानगर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उसामा गाडा, सपा जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा के इमरान कुरेशी, अरशद खान वफाकत खान
रिपोर्ट:- अली मिर्ज़ा

