NGT के आदेश की धज्जियां उड़ा कर धड़ल्ले से ढोया जा रहा ओवरलोड खनन सामंग्री
बेखौफ होकर ढोया जा रहा है ओवरलोड।
जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले कितने बुलंद है कि जिलाधिकारी वह एनजीटी के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। ‘तू डाल डाल तो मैं पात पात’ की तर्ज पर खनन माफिया अवैध तरीके धंधा करने में जुटे हुए हैं। खनन विभाग कार्रवाई भी करती रहती है, लेकिन इन माफियाओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। तहसील बेहट में ओवरलोड बालू व बोल्डर से लदे ट्रकों का खेल धड़ल्ले से जारी है। ट्रकों में तय नियम से ऊपर तक बालू भरकर इसका संचालन हो रहा है। बावजूद इसके कोई रोकने वाला कोई नहीं है। इन ओवरलोड खनन के ट्रकों से जहां सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा, वहीं सड़कों की हालत भी खस्ताहाल हो गई है। मुनाफा कमाने के लिए ट्रक ड्राइवर जान हथेली पर रख कर कच्ची सड़कों से मेन रोड तक आ रहे हैं। जिला प्रशासन को इसका पता भी है,बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया जाना, सवाल खड़े करता है।

