सहारनपुर पंहुचे नमामि नर्मदा सँघ के प्रदेश अध्यक्ष का सँघ कार्यकर्ताओ ने फूल मलाएं पहनाकर किया जोरदार स्वागत।
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर
नमामि नर्मदा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एंव वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर सिंह नेगी का शनिवार को सहारनपुर पंहुचने पर नमामि नर्मदा संघ के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से फूल मलाएं एंव बुकें भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया! इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई मे नमामि नर्मदा संघ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई! जिसमे सहारनपुर मंडल की जिम्मेदारी शाहनवाज़ खान को दी गई ओर महिला जिला अध्यक्ष अंजुम खान व जिला कार्यकारिणी सदस्य अबरार हुसैन ओर जिला मिडिया प्रभारी जौनी धीमान एंव अंकित बडाथ को जिला प्रवक्ता की घोषणा मान्य प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा गई! इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा सहारनपुर मे मौजूद पाँवधोई गंगा का निरिक्षण कर संकल्प लिया गया कि पाँवधोई गंगा मे स्वछता अभियान चलाया जायेगा! इसके बाद बादशाहीबाग माँ यमुना का निरिक्षण कर उसमे नमामि नर्मदा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह नेगी की ओर से समस्त कार्यकर्त्ता एंव पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि हमारी मेहनत कामयाब होगी और मां यमुना को गड्ढा मुक्त अभियान चलाकर पूर्ण जीवित किया जाएगा! इस अवसर पर उनके साथ नमामि नर्मदा संघ के प्रदेश महामंत्री इस्लाम राणा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं!

