मिर्ज़ापुर पोल संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को जयंती मिर्जापुर कस्बे में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए।
सोमवार को मिर्जापुर कस्बे में स्थित रविदास मंदिर में जयंती के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह नौटियाल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। वे भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ-साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया। संत रविदास जी ने लोगों को बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वे भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उन्होंने कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा’ रविदास जी का ये दोहा आज भी प्रसिद्ध है। रविदास जी का कहना था कि शुद्ध मन और निष्ठा के साथ किए काम का हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है। हमे उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के बाद कस्बे में मनमोहक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध मय फोर्स के तैनात रहे। इस मौके पर अजय नौटियाल, संदीप मौर्य, शुभम कुमार, विपिन कुमार, मिस्त्री सुरेंद्र, आसु, धीरसिंह, राज़ेश, श्यामसिंह, सावन कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।

