आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को मद्दे नजर रखते हुए, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं। अभी तक लोकसभा चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा तो नहीं की है, लेकिन बीते दो लोकसभा चुनाव की बात करें तो अप्रैल से ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाती है और मई के आखिर तक चुनाव खत्म हो जाते हैं। साल 2014 में 7 अप्रैल से चुनाव कराए गए थे। वहीं, साल 2019 में 11 अप्रैल से चुनाव शुरू हुए थे। इस बार माना जा रहा है कि साल 2024 के आम चुनाव में लोकसभा के सदस्यों को चुनने के लिए अप्रैल से मई माह तक ही चुनाव की प्रक्रिया चल सकती है। अप्रैल और मई का महीना मौसम के हिसाब से ठीक ही माना जाता है। इस बार माना जा रहा है कि चुनावों को पांच से सात चरणों में ही पूरा करवा लिया जाएगा। जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी से सहारनपुर विधानसभा प्रभारी माजिद अली लगातार जनता से जनसंपर्क कर रहे हैं और उनके हर सुख दुःख में पहुंचकर उनका हौसला अफजाई करने का काम कर रहे हैं। माजिद अली काफी सालों से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। माजिद अली ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, जनता की सेवा करने से मन को शांति मिलती है और हम बिना किसी भेदभाव के जनता के सेवक बने हुए हैं इसीलिए हमारी बहुजन समाज पार्टी हर धर्म के लोगों को अपने साथ लेकर चलती है।

