aajkahindustaannews

बीते दिन हुए यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सहारनपुर के निजी संस्थान में पढ़ने वाले दो युवक यूपी के शामली पुलिस ने किए गिरफ़्तार।

कैराना पुलिस द्वारा उ0प्र0 आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 04 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद इलैट्रोनिक डिवाइस मय ईयरफोन, 04 अदद कूटरचित आधार कार्ड बरामदः-

आज दिनांक 18.02.2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रेन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कैराना पुलिस द्वारा उ0प्र0 आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग के 04 सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है, जिनके कब्जे से 02 अदद इलैट्रोनिक डिवाइस मय ईयरफोन व 04 अदद कूटरचित आधार कार्ड बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरादमगी के सम्बन्ध में थाना कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में लिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी ।

पूछताछ का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग वास्तविक परीक्षार्थियों से सम्पर्क कर पुलिस में भर्ती होने की एवज में 5-6 लाख रुपये लेकर उनके स्थान पर परीक्षा देते हैं । हम लोगों द्वारा दिनांक 18.02.2024 को भी परीक्षा में सम्मलित होने की योजना बनाई गयी थी । योजनानुसार हम लोग इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस को छिपाकर परीक्षा केन्द्र में ले जाकर परीक्षा के पेपर को सॉल्व करते हैं । परीक्षा केन्द्र के बाहर पेपर को सॉल्व कराने के लिए अन्य साथियों द्वारा इलैक्ट्रोनिक डिवाइस को ऑपरेट किया जाता है । आज भी जब हम लोग परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा में सम्मलित होने जा रहे थे तो पुलिस ने हमें पकड़ लिया गया ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगणः-

1.उस्मान पुत्र यूनुस निवासी ग्राम मन्नामाजरा थाना कैराना जनपद शामली ।

2.शाहवेज पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम जहानपुरा थाना कैराना जनपद शामली ।

3.रिजवान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम तितरवाडा थाना कैराना जनपद शामली ।

4.आसिफ पुत्र शमशेर निवासी ग्राम अलीपुर थाना कैराना जनपद शामली ।

*बरामदगी का विवरणः-*

1-02 अदद इलैक्ट्रोनिक डिवाइस मय ईयरफोन,

2-04 कूटरचित आधार कार्ड ।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*

1.उ0नि0 श्री विरेन्द्र कसाना थाना कैराना जनपद शामली ।

2.उ0नि0 श्री शाह आलम थाना कैराना जनपद शामली ।

3.है0का0 प्रमोद कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।

4.का0 अंकित कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।

5.का0 नितिन कुमार थाना कैराना जनपद शामली ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!