हज़ारों नम आंखों मे सुपुर्द-ए-खाक मिर्जापुर पोल ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद आरिफ ठेकेदार
सहारनपुर
बिछड़ा कुछ इस अदा से कि रुत ही बदल गई ,इक शख़्स सारे शहर को वीरान कर गया…! ये शायरी के बोल स्टीक बैठ रहे हैं मिर्जापुर पोल ग्राम प्रधान हाजी मोहम्मद आरिफ ठेकेदार पर, शनिवार देर रात उत्तराखंड के देहरादून ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में लंबे समय बीमार चल रहे ग्राम पंचायत मिर्जापुर पोल प्रधान हाजी मोहम्मद आरिफ ठेकेदार का निधन हो गया था। जिसके चलते आज रविवार दोपहर 12: 30 बजे मिर्ज़ापुर रायपुर के बीच ईदगाह के समीप कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। जिसके चलते नेता प्रतिपक्ष सहित क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

