सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित वारण्टी अपराधियों की धरपकड़ हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली मण्डी पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते मुकदमा उपरोक्त में वांछित 03 शातिर अभियुक्तगण आस मौहम्मद पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम मोहल्ला नागराजपुर बेहट रोड थाना कोतवाली देहात सुधीर उर्फ लक्की पुत्र सतीश निवासी मौहल्ला कहरान पुरानी चुंगी थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर अन्जार पुत्र जसीम आलम निवासी ग्राम मोहल्ला थाना कोचाधामन जिला किशनगंज (बिहार) को सकलापुरी रोड पर श्यामनगर की तरफ बाग से पहले कोने के प्लाट से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

