गत दिनों पहले असलम राव के माता-पिता का हो गया था स्वर्गवास
इस दुःख कि घडी मे किसान नेता आरिफ मलिक ने आवास पर पहुँच कर असलम राव को दी सांत्वना
सहारनपुर : जनपद के थाना मण्डी क्षेत्र मे चिलकाना अड्डा स्थित समाज सेवी असलम राव के आवास पर आज देश की जानीमानी हस्तियां अपना दुख प्रकट करने पहुँची आपको बता दे कि गत दिनों पहले समाज सेवी असलम राव के माता-पिता जी का स्वर्गवास हो गया था |
इस दुख कि घडी मे भीम आर्मी चीफ और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद ने अपना दुख प्रकट करते हुए कहा की समाज सेवी असलम राव के माता-पिता का अचानक स्वर्गवास हो जाना बहुत हि दुख का क्षण है उन्होंने कहा कि राव असलम मेरे बड़े भाई ही नही बल्कि जेल के दिनों संघर्ष के मेरे पुराने साथी रहे है उसी के साथ भीम आर्मी चीफ ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा की मै और पूरी भीम आर्मी इस दुख की घडी मे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े है |
इस दुख कि घडी मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल महासचिव आरिफ मलिक ने अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख कि घडी मे ईश्वर शोकाकुल परिवार को दुख सहने कि शक्ति प्रदान करे और परम पिता पर्मेश्वर् मृतक की आत्माओ को अपने चरणों मे स्थान दे |
मजाहिर उलूम से मौलाना असद हक्कानी ने असलम राव के माताजी पिताजी के हक में दुवा करते हुवे तसल्ली दी।
इस दौरान दुःख प्रकट करने वालो में देश जिले की हस्तियों पूर्व राज्य मंत्री सैय्यद सकील अहमद, शह संयोजक उत्तर प्रदेश प्रवीण गोतम, अध्यक्ष शिक्षक सभा डाक्टर मुस्तकीम मलिक, जिला अध्यक्ष सुभासपा गुफरान मलिक, जिला अध्यक्ष भीम आर्मी सुभ अंबेडकर, लोकदल प्रवक्ता सोकीन राणा, आसपा जिलाध्यक्ष क्रम वीर सिंह, आसपा किसान जिला अध्यक्ष अनीश मल्लाह, किसान नेता उस्मान मलिक, असलम सेफी प्रांत अध्यक्ष मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, पूर्व पार्षद अकरम सैनी, अदिबुरहमान, दिलशाद सिद्दीकी, शौकीन छोटा, फरदीन इनाम, हसीन राव, जाहिद अंसारी, फिरोज अंसारी, एड नौशाद फरमान, एड वीर फरमान आदि मौजूद रहे।

