aajkahindustaannews

कस्बे में 75 वे गणतंत्र दिवस को जगह-जगह चौक चौराहा आदि जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

कस्बे के मुख्य चौक चौराहे को जिस तरह से अतिक्रमण कार्यों ने घेरा हुआ था वही नगर पंचायत की टीम ने वहां पर पहुंचकर वीर अब्दुल हमीद चौक को अतिक्रमण कार्यों से कब्जा मुक्त कराया और वहां पर ध्वजारोहण किया गया सभी व्यापारियों द्वारा दो माह पहले इन अतिक्रमण कार्यों यहां से हटाए जाने के संबंध में एसडीएम बेहट दीपक कुमार को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें इन अतिक्रमण कार्यों को यहां से हटाए जाने के संबंध में कहा गया था वहीं आज व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी  व्यापारी व्यापार मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ गुप्ता सत्तार परवेज अली नईम अहमद फैजान अकमल इरफान हाजी अब्दुल कदिर पप्पू हाजी शरीफ मुनफेत आदि सभी व्यापारियों ने नगर पंचायत टीम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस चौक पर प्रतिक्रमणकारियों का इस तरीके से कब्जा था जो आज इस चौक को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्ण रूप से आजाद कर दिया गया है क्योंकि इस मार्ग की चौड़ाई लगभग 25 से 30 फिट है अतिक्रमणकारियों की वजह से इस चौक पर राहगीरों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था अब देखना यह होगा यह सब कुछ होने के बाद भी अतिक्रमण कार्य अपनी हटधर्मी दिखाते हैं या फिर प्रशासनिक अधिकारी इन अतिक्रमण कार्यों के आगे अपने घुटने टेक लेते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!