समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की आज यानी बुधवार (22 नवबंर) को जयंती है. सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश और राज्य के बड़े-बड़े नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को याद किया है. समाजवादी पार्टी की ओर से भी ‘नेताजी’ की जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। किसी कार्यक्रम के मौके पर सपा की राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम ने नेत्रहीन एवं विकलांग कल्याण शिक्षण संस्थान चंद्र विहार कॉलोनी में मुलायम सिंह यादव जी की प्रथम जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया सर्वप्रथम नेताजी के चित्र पर रूही अंजुम ने चित्र पर रूही अंजुम समाजसेवी संजय शर्मा कमल श्रीवास्तव सुषमा शर्मा सनी यादव विक्रम यादव विजय पाल रावत के द्वारा माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर नेत्रहीन बालको को भोजन एवम फल वितरण किए गए। कार्यक्रम मैं समाजसेवी रूही अंजुम ने कहा कि नेता जी जमीन से जुड़े नेता थे पूरा जीवन उन्होंने जनता के लिए काम किया राम मनोहर लोहिया के आदर्शो को मानते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किए मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी वे सादगी और सालीनता की प्रतिमूर्ति थे उनके जीवन मैं कई उतार चढ़ाव आए पर दृढ़ संकल्प और विश्वास जनता के स्नेह से वे हमेशा सारी बाधाए पार कर जनता के करीब रहते हुए कई बार मुख्य मंत्री बने।

