सहारनपुर कोर्ट रोड पर हाथीगेट की साइड वाली सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए अलग 15 दिन तक सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहनों को एक ही साइड से निकाला जाएगा। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने एसपी ट्रेफिक को पत्र लिखा है।
कोर्ट रोड को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक साइउ का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरी साइड पर काम होगा। इसके लिर 21 नवंबर से छह दिसंबर कोर्ट रोड की एक साइड पर वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके लिए अपर नगर आयुक्त् राजेश यादव ने एसपी ट्रैफिक को पत्र लिखा है। जिसमें कोर्ट रोड पुल से अनुपम स्वीट्स तक आरसीसी डेवलपर्स द्वारा कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। पत्र में बताया गया है कि 21 नवंबर से 28 नवंबर तक कोर्ट रोड पुल से सिविल कोर्ट तिराहे तक (हाथी गेट साइड) तथा 29 नवंबर से 6 दिसंबर तक सिविल कोर्ट तिराहे से अनुपम स्वीट्स तक (आयकर भवन की साइड) सड़क निर्माण कार्य करने को सड़क को बंद करने की मांग की गई है।

