रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 32 यूनिट रक्तदान
रविवार को कस्बे के सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मार्ग पर स्थित शिव विहार कालोनी मे स्थित ए मन हॉस्पिटल मे हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइनबी.एच.एल.सामाजिक संस्था द्वारा 39 वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वही क्षेत्र से लोगों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पहुँचे नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल रहमान उर्फ शालू ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज की मौत ना हो इस उद्देश्य को संजोते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने 32 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से डा.समर चौधरी,डॉ.शोहराब डॉ.बिलाल डॉ. आमिर चौहान,डॉ.अमजद खान, डा.नाजिश,डॉ.रईश,सालिम, आलिम, अफजल खान पिठौरी, डॉ.बिलाल खान , वरिस मलिक, बाबर खान,डॉ.अदनान, जुनेद आलम व डॉ.पारस सैनी उपस्थित रहे।

