aajkahindustaannews

सड़क के बीचो-बीच ट्रक खराब होने से यातायात व्यवस्था बाधित,कई दिनों से खराब हालत में खड़ा मोहण्ड पुलिस चौकी के पास ट्रक।

बिहारीगढ़ समाचार

दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड पुलिस चौकी के समीप कई दिनों से एक ट्रक खराब हो गया था, बताया जा रहा है कि ट्रक चालक इस गाड़ी को सड़क के बीच छोड़कर चला गया जिसकी वजह से आने जाने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर आस-पास के दुकानदार भी इस ट्रक के खराब हो जाने की वजह से बहुत परेशान है, दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए गांव के लोगों ने मोहण्ड पुलिस चौकी स्टाफ से खराब हुए ट्रक को जनहित में हटाने की मांग की है। इस संबंध में मोहण्ड पुलिस चौकी इंचार्ज रोबिन सिंह राठी ने बताया कि वह कहीं बाहर हैं लेकिन फिर भी सड़क के बीच खड़े खराब ट्रक को तुरंत हटवाया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!