सहारनपुर : मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव फैजाबाद निवासी दिलशाद पुत्र लियाकत (25) राज मिस्त्री का कार्य करता था–दो दिन पूर्व उसको बुखार आया–जिसके बाद परिजनों ने गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया–लेकिन जब आराम नहीं मिला तो उसे हरियाणा के जिला यमुनानगर के खिजराबाद एक निजी अस्पताल में ले गए–लेकिन तबियत ज्यादा बिगड़ने के कारण वहा से भी निराशा हाथ लगी और यमुनानगर अस्पताल लेकर गए–लेकिन सोमवार सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई–दिलशाद की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है–बुखार चपेट में आए लोगो की मौत झोलाछाप डॉक्टरों की वजह भी बन रही है क्योंकि झोलाछाप डॉक्टर सही इलाज नही कर पाते–बार बार शिकास्यतो के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नींद से नही जाग रहा है–आखिर कितने मरीजों की मौत के बाद जागेगा स्वास्थ्य विभाग।

