सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेकर घटना के शीघ्र अनावरण व लूटेरो की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सदर बाज़ार को आदेश निर्देश दिये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक रमेश चन्द सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना सदर बाज़ार पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भट्टा कालोनी मोड से अभियुक्त 01 गौरव कुमार पुत्र बसंत कुमार निवासी तिगरी रामगढ थाना नकुड जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार अभियुक्त गौरव के कब्ज़े से वादी मुकदमा के ग्राहक सेवा केन्द्र से लूटे गये रूपये में अभियुक्त गौरव के हिस्से मे आये 6500/- रूपयों में खर्च के बाद बचे 4450/- रू बरामद किये गये तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 भादवि की वृद्धि की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पलिस पार्टी के नाम इस प्रकार हैं
01 उप निरीक्षक राजीव गौर थाना सदर बाज़ार हेड कांस्टेबल 192 अशोक थाना सदर बाज़ार कांस्टेबल 186 विमल थाना सदर बाज़ार सहारनपुर।

