सहारनपुर नकुड विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुमटी मलकपुर में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नजर रखते हुए। संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ो महिला कार्य करता उपस्थिति रही। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रूही अंजुम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपलब्धियां गिनवाते हुए महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए वास्तविक समय में कदम उठाने के साथ-साथ समाज में लोगों को बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए 1090 महिलाओं की हेल्पलाइन की शुरुआत 2012 में की गई थी, ताकि महिलाओं का सामना करने वाली सामाजिक बीमारियों का समाधान खोजा जा सके। रूही अंजुम ने बताया कि सपा सरकार में समाज के सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किया था।गरीबों, मजलूमों, महिलाओं, छात्रों आदि के लिए कल्याणकरी योजना चलाई, जिसका लाभ जरूरतमंदों को मिल था, जैसे समाजवादी पेंशन, लोहिया ग्रामीण आवास, लैपटॉप, कन्या विद्याधन, कामधेनु, कृषक योजना, नेशनल और समाजवादी एबुलेंस आदि योजनाएं जनहित में मील का पत्थर साबित हुआ था।

