aajkahindustaannews

शादी की 11वीं सालगिरह पर गरीब परिवार की बेटियों का रूही अंजुम बनेगी सहारा।

आगामी 7 अक्टूबर को रूही अंजुम करवाएंगी 100 कन्याओं का विवाह।

सहारनपुर समाज सेवी रूही अंजुम आगामी 7 अक्टूबर को अपनी 11वीं सालगिरह पर 100 गरीब बेसहारा कन्याओं का जाति धर्म से ऊपर उठकर विवाह करवायेंगी जिसकी तैयारियां पूरे जोर-शोर पर चल रही है। बेटी का विवाह किसी भी अभिभावक के जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। अगर बेटी गरीब की है तब तो उसके लिए यह जिम्मेदारी पहाड़ का बोझ उठाने जैसा होता है। ऐसे अधिकांश मामलों में बेटी के बाप का कर्जदार होना आम बात है। कभी-कभी तो घर का गहना, गुरिया और जमीन बेचने या बंधक करने की नौबत आ जाती है। इसी दर्द पीड़ा को समझते हुए समाज सेवी रूही अंजुम ने यह बड़ा कदम उठाते हुए हर सर्व समाज के धर्म के लोगों को साथ लेकर गरीब बेसहारा बेटियों का विवाह संपन्न कराएंगी। समाज सेवी रूही अंजुम ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आने वाली 10 सितंबर से पहले गरीब परिवार बेटा,बेटियों के अभिभावक अपने तथा जिनके नाम लिस्ट में आ चुके हैं वो अपने डॉक्यूमेंट पूरे कर जमा कर दे, इसके बाद किसी भी सूरत में किसी का भी डॉक्यूमेंट कागज सर्वमान्य नहीं होंगे ताकि हम जल्द से जल्द अगली कार्यवाही शुरू की जा सके। आपको बताते चले की इस विवाह कार्यक्रम में होने वाले नियम का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!