जनपद सहारनपुर के ग्राम खजूर वाला निवासी बालक भूदेव शर्मा की मदद के लिए। शिक्षक नेता स्वतंत्र सिंह नितिन अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सनसिटी कॉलोनी में एक मीटिंग आयोजित कर। पीड़ित बच्चे के लिए धनराशि इक्कता कर बच्चे की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। भूदेव शर्मा एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित है। एम्स ऋषिकेश द्वारा भूदेव शर्मा को स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बताया गया है। जिसके इलाज के लिए इंजेक्शन लगाया जाना आवश्यक है। वह इंजेक्शन भारत में उपलब्ध नहीं है। इंजेक्शन अमेरिका से लाया जाएगा, जिसकी कीमत करीब 17 करोड रुपए है। भूदेव शर्मा के इलाज के लिए सोशल मीडिया समेत अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते आज सनसिटी कॉलोनी के प्रतिनिधि मंडल अशोक तवर राकेश त्यागी राजू आदरणीय ठाकुर साहब ने लगभग 29000 रुपए के आर्थिक सहयोग दिया इसके दौरान उत्तराखंड के रुड़की के जाने-माने जनसेवक फरीद ने ₹11000 का सहयोग किया, कोटेश्वर मंदिर सहारनपुर के मैनेजर अमित जीवनकांत ने प्रचार प्रसार की सामग्री के लिए 5100 की आर्थिक मदद के लिए सहयोग किया। वहीं दूसरी और राकेश शर्मा द्वारा एक लाख धनराशि की घोषणा की गई। उन्होंने आश्वासन देते हुए विश्वास दिला कि मुजफ्फरनगर में गली-गली से मोहल्ले में गांव गांव जाकर भूदेव के लिए आवाज उठाएंगे और अपनी तरफ से सहयोग प्रदान करेंगे चलते राकेश शर्मा के आह्वान पर लोकप्रिय विधायक पंकज मलिक ने अपनी एक मां की सैलरी भूदेव के लिए दी जिससे उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया उन्होंने पूर्ण रूप से आश्वासन दिया है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुजफ्फरनगर के सभी नेताओं से सहयोग की अपील करूंगा। मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता राकेश शर्मा मुजफ्फरनगर विधायक चरथावल पंकज मलिक दुष्यंत शर्मा अतुल पाराशर सुनील वत्स शुभम वत्स ध्याना प्रदीप मोहन फौजी जितेंद्र गिरी अवि पंडित कार्यक्रम में आदि मौजूद रहे।

