चादर भेंटकर की उज्जवल भविष्य की कामनाएं।
मुजफ्फराबाद समाचार
मुजफ्फराबाद । चौहान धर्म कांटा पर आयोजित विदाई समारोह में मुजफ्फराबाद चौकी इंचार्ज अमित नागर को फूल-माला पहनाकर विदाई दी गई।क्षेत्र के लोगों ने उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया और उनके सुखद भविष्य की कामना की। हिन्दू मुस्लिम राजपूत एकता मंच के राष्ट्रीय महामन्त्री निशांत चौहान ने कहा कि पुलिस महकमे की आमजन में अच्छी छवि बनाने में अमित नागर ने अपने कार्यों से महत्ती भूमिका निभाया। 17 महीने के कार्यकाल उनके द्वारा समाजहित में बहुत ही संवेदनशील और समर्पित भाव से कार्य किया। पत्रकार अब्दुल बारी राईन ने कहा अत्यधिक कार्य के दबाव के बीच काम करते हुए समाज में अच्छी छवि बनाना बहुत मायने रखता है। अमित नागर जी के कार्यों से समाज में उनकी जो पहचान बनी वह साबित करती है कि यदि समाज के हित में समर्पित भाव से निरपेक्ष रहकर कार्य किया जाए तो समाज वैसे अधिकारियों को सिर-माथे पर रखने में संकोच नहीं करता। अयाज़ राजपूत ने कहा कि अपराधियों के प्रति सख्त और सभ्य नागरिकों को सम्मान देते हुए पुलिस महकमे के दायित्यों का निर्वहन करते रहे। अमित नागर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। जबकि वहीं ग्रामीणों ने अमित नागर का माल्यार्पण कर विदाई दिया इस मौके पर शारिक राणा, फरमान गाड़ा कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, महताब अली, राशिद , युवराज सिंह , आदित्य सैनी, शाहनवाज सचिन कुमार, रहमान गाडा

