aajkahindustaannews

लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता अधिकारी अनजान।

बेहट

जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र शेरपुर पेलो में लो वोल्टेज विद्युत आपूर्ति ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ी हुई हैं। हालत यह है कि बिजली आपूर्ति रहने के दौरान भी उसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है। इससे न सिर्फ घरेलू उपभोक्ता जूझ रहे हैं, बल्कि किसानों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार लो वोल्टेज के चलते बिजली रहने पर बिजली के उपकरण भी नहीं चल पाते तो वहीं पंखा व कूलर इतने धीरे धीरे चलते हैं कि उससे पर्याप्त हवा नहीं मिल पा रही है। आपको बताते चले कि शेरपुर पेलो में इन दोनों बुखार का प्रकोप बड़ी तेजी से फैला हुआ है जिसके चलते मरीजों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर मौजूद रहे चौधरी जाबिर गुर्जर, डॉक्टर तबरेज, चौधरी जुबेर,सूफियान बीडीसी,उस्मान,सलीम मुखिया अन्य ग्रामीण मोजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!