aajkahindustaannews

मणिपुर की घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च।

मणिपुर में महिलाओं के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में समाजवादी राष्ट्रीय महिला सचिव रूही अंजुम ने देर शाम नाजिम कालोनी में कैंडल मार्च निकाला।इस कैंडल मार्च में काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महिला सचिव रूही अंजुम ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी भाजपा शासित सरकार की असफलता है। मणिपुर में करीब ढाई महीने से हिंसा की आग जल रही है, परंतु मौन धारण कर अपराध को बढ़ावा दिया जा रहा है। रूही अंजुम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा। कैंडल मार्च में शामिल महिलाओं ने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा एवं जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर रूही अंजुम,शैला इरफान, फराह खान,सल्तनत परवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!