aajkahindustaannews

मणिपुर कांड के विरोध में सहारनपुर में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च।

मणिपुर की घटना से देश शर्मसार
सहारनपुर की महिलाओं ने लगाई गुहार।

सहारनपुर शनिवार बेहट रोड पर सहारनपुर की महिलाओं ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और दिल दहलाने देने वाली घटना के विरोध में शनिवार को कैंडल मार्च निकालकर मणिपुर सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर रूही अंजुम,शैला इरफ़ान,फरहा खान,अंजू रानी ने कहा है कि सरकार बेटियों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रही। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ यह महज खोखले नारे से अधिक कुछ नहीं मणिपुर की बहनों को जल्द इंसाफ मिलना चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सहारनपुर में महिलाओं ने कि मणिपुर में पिछले 2 महीने से अधिक समय से हिंसा हो रही है, लेकिन सरकार हिंसा को रोकने में नाकाम है। केंद्र सरकार हिंसा को शांत करवा देती तो मणिपुर में ऐसी बर्बरता वाली घटना नहीं होती। इस मौके पर महिलाएं बालिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!