मनमाने तरीके से रेट लिस्ट जारी कर डाला जा रहा है जेब पर डाका।
बेहट, मिर्जापुर पोल
दूध हमारे ब्रेकफास्ट का जरूरी हिस्सा होता है. कई लोग पूरे दिन एनर्जी का लेवल बरकरार रखने के लिए ब्रेकफास्ट में दूध का सेवन या हल्की पत्ती लगा कर पीना करना पसंद करते हैं. हालांकि आजकल हर चीज में मिलावट की जाने लगी है. ऐसे में आपके लिए यह जरूरी हो गया है कि आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले इसकी पौष्टिकता की जांच अच्छी तरह से कर लें। क्योंकि जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र में इन दिनों दूध की डेयरियो मनमाने तरीके से रेट लिस्ट चसप्पा कर गरीबों की जेब पर डाका डालकर नकली मिलावटी दूध का कारोबार बड़ी चरम सीमा पर है, जिससे जिले आधिकारी बेखबर हैं। दूध की डेरियो पर 70₹,60₹ और 50₹ पर लीटर के हिसाब से दूध धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। आखिर सोचने वाले बात ये है की किस रेट वाले दूध में कितनी पानी मिलाकर बेचा जा रहा है और कौन से रेट का दूध कितना सही पीने लायक है। अब देखना यह बाकी है कि जनपद के (खाद्य सुरक्षा विभाग व नेशनल कंस्यूमर के अधिकारी) दूध की मिलावट खोरी करने वाले तथा ज्यादा पैसा वसूलने वालों पर कितनी जल्दी कार्रवाई अमल में लाते हैं।

