aajkahindustaannews

गरीब मजदूरों के दिलों पर राज कर रहा है मुदस्सिर अली।

जनपद सहारनपुर वुडन सिटी के नाम से जाने वाली जगह खाता खेड़ी निवासी मुदस्सिर अली इन दिनों गरीब मजलूम,मजदूरों के दिलों पर राज कर रहा है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण आम जल-जीवन प्रभावित है। जलभराव की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। कई परिवारों के घर बारिश के चलते भरभरा कर गिर गए। जिसके चलते मुदस्सिर अली ने पीड़ित व जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। मुदस्सिर अली ने अपनी टीम को आगाह करते हुए कहा की राहत सामग्री की गुणवत्ता व मानक पर विशेष ध्यान दिया जाए। दशकों बाद बारिश से ऐसी तबाही लोगों ने देखी है। सैकड़ों पीड़ितों के घर, अनाज, कपड़े व फसल सब कुछ तबाह हो गया है। ऐसे में पीड़ितों की मदद करना हम सभी का कर्त्तव्य है। अपने क्षेत्र खाता खेड़ी में हुए भारी बारिश के चलते नुकसान को लेकर मुदस्सिर अली ने उच्च अधिकारियों से वार्ता करते हुए कहा कि जो सरकार की तरफ से राहत योजनाओं की सुविधाएं दी जाएंगी हम सरकार से योजनाएं लेकर गरीब मजदूरों व मुस्लिमों को दिला कर उसमें हम अपना पूरा सहयोग करेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!