बेहट। सहारनपुर शिवालिक पहाड़ियों पर लगातार हो रही वर्षा के चलते सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी खोल में अचानक पानी आ गया। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम के साथ साथ मंदिर व्यवस्थापक कुंवर आदित्य प्रताप सिंह राणा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कोई भी अप्रिय घटना होने से बच गयी। पुलिस व प्रशासन की ओर से पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार, हैंड कांस्टेबल आवेश राणा, कांस्टेबल जयकिशन, होमगार्ड प्रवीण कुमार, लेखपाल अनुज कुमार, सचिन शेखर लेखपाल राशिद अली लेखपाल
के साथ साथ मंदिर व्यवस्थापक कुंवर आदित्य प्रताप सिंह की ओर से सचिन कुमार, संदीप, दिलीप आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर व्यवस्थापक व पुलिस प्रशासन की जितनी तारीफ की जाये कम हैं।

