aajkahindustaannews

थाना कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,रात्रि में बंद मकान का ताला तोड़ चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार।

शातिर चोर के पास नगदी, जेवरात सहित चोरी की बाइक बरामद।

सहारनपुर। एसएसपी विपिन ताड़ा व एसपी सिटी अभिमन्यु मंगलिक के निर्देशन में जनपद पुलिस की अपराधो में लिप्त अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी हैं। शुक्रवार को थाना कोतवाली नगर प्रभारी नीरज सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरक्षक रोबिन राठी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, हरेंद्र धामा व कांस्टेबल साजिद अली की टीम ने एक शातिर चोर चांद उर्फ चंदू पुत्र यूसुफ निवासी किदवाई नगर, मुन्ना चायवाल के पास कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। जबकि दो चोर रशीद व मुन्नू फरार हैं।पुलिस ने बताया शातिर चोर के पास से बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किया गया नगदी 1400 रुपए, चार अंगूठी सफेद,एक अंगूठी पीली, एक जोड़ी चुटकी सफेद, एक गले चैन का लॉकेट सफेद, एक जोड़ी पायल व एक मोटर साइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया शातिर चोर ने पूछताछ में बताया हैं की साथी रशीद व मुन्नू फलों का रेहड़ा लगाते हैं। रशीद ने बताया था की राधा विहार में एक मकान बंद पड़ा हैं जिसमे चोरी करने पर काफी माल मिल सकता हैं, पैसे के लालच मैं और मुन्नू ने 10/11 जून की रात्रि मकान का तोड़कर कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। शातिर चोर ने बरामद मोटर साइकिल के संबंध में बताया की देहरादून उत्तराखंड से चोरी की थी। पुलिस शातिर चोर के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!