एसपी सिटी अभिमन्यु व क्षेत्राधिकारी नकुड़ मंगलिक के नेतृत्व में कई टीमें कर रही थी नाबालिक युवती को तलाश*
सहारनपुर। शुक्रवार को थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरक्षक कृष्णपाल सिंह, महेश चंद, हेड कांस्टेबल सुशांत,कांस्टेबल प्रवीण व महिला कांस्टेबल प्रीति ने सर्विलांस की मदद से नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी आयुष पुत्र अरुण निवासी नौरंगपुर को पोंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करते हुए नाबालिक युवती को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने बताया युवक को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।
जानकारी के अनुसार थाना रामपुर मनिहारान में वादिया द्वारा 16 मई को लिखित तहरीर देकर बताया गया था की दिनांक 13 मई को गांव का ही एक युवक आयुष बहला फुसला ले गया था जो वापिस नही लौटी हैं। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर अपहर्ता की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मंगलिक के नेतृत्व में दो टीम गठित की गई थी।

