aajkahindustaannews

6 गांवों की पेयजलापूर्ति ठप्प, दस हज़ार की आबादी पानी की बूंद बूंद को तरसी।

बेहट (सहारनपुर) भीषण गर्मी के चलते 6 गांवों की करीब दस हज़ार की आबादी पीने के पानी तक को तरस रही है। पानी की आपूर्ति न होने से लोग दूर दूर से पानी लाने को मजबूर। तहसील बेहट इलाके के ग्राम समूह नौगांवा की ग्राम पंचायत आबाबाकरपुर समसपुर, बेगपुर, हसनपुर, अलीपुरा आदि में पेयजलापूर्ति ना होने से ग्रामीण पानी की बूंद बूंद को तरस रहे है। पेयजलापूर्ति ना होने से गुस्साए 6 गांवों के प्रधानों की मीटिंग में जल निगम व बिजली विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया गया और जल्दी ही पेयजलापूर्ति सुचारू ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पंचायत में हसनपुर के प्रधान लोकेश कुमार, बेगपूर के प्रधान इकराम, अलीपुरा के प्रधानपति असलम, अबाबकरपुर के प्रधान दिलशाद, जमील, मुकेश कुमार, अशोक धीमान आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट:- सुभान मलिक

Leave a Comment

error: Content is protected !!