aajkahindustaannews

थाना मिर्जापुर पुलिस ने ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार,मदरसे की मान्यता के नाम पर की थी लाखो की ठगी,पुलिस ने संगीन धाराओं में किया था मुकदमा दर्ज।

सहारनपुर। शुक्रवार को थाना मिर्जापुर प्रभारी के कुशाल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरक्षक प्रमोद नैन, कांस्टेबल मोहित कुमार व जयकिशन ने मुखबिर की सूचना पर मदरसे की मान्यता करवाने के नाम लाखो की ठगी करने के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित युवक अफजल पुत्र पटवारी इरफान खान निवासी नंगला झंडा उर्फ झंडिया थाना बेहट सहारनपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया गिरफ्तार युवक को माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार काशिफ पुत्र यामीन निवासी ग्राम शाहपुर गाड़ा थाना मिर्जापुर लिखित तहरीर देकर बताया था की बेहट निवासी अफजाल ने मदरसा बोर्ड से मान्यता दिलवाने के नाम पर 140000 रुपए की ठगी करते हुए फर्जी मान्यता प्रमाण पत्र की फर्जी छायाप्रति दी हैं। जिसके संबंध में जांच पड़ताल कर आरोपी युवक के विरुद्ध 91/23 मुकदमा अपराध संख्या 420/467/468/471/506/504 दर्ज किया गया था।

आपको बता दे की एसएसपी विपिन ताड़ा के निर्देशानुसार वांछित/वारंटी अभियक्तो की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अनुपालन में एसपी देहात सागर जैन व क्षेत्राधिकारी बेहट के निर्देशन में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!