नई दिल्ली:- आगामी 28 मई को दिल्ली में स्थित मालवीय स्मृति भवन में ऑक्सीजेनो इंटरनेशनल कंपनी का भव्य सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसकी जानकारी ब्रांड एंबेसडर सैयद आजम इकबाल द्वारा दी गई। सैयद आजम इकबाल ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि हमारी कंपनी,ऑक्सीजेनो इंटरनेशनल हेल्थ इज वेल्थ पर काम करती है। जिसमें उन्होंने बताया कि जीवन में स्वास्थ्य का महत्व सर्वोपरि है। कोरोना काल में सभी ने यह महसूस भी किया है, कि स्वास्थ्य के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए। इसी के संबंध में आगामी 28 मई को मालवीय स्मृति भवन में ऑक्सीजेनो इंटरनेशनल द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही हम सब इस अवसर पर संकल्प लेंगे कि ऑक्सीजेनो इंटरनेशनल द्वारा उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं जन-जन तक पहुंचाई जाएं। इसके साथ लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जाए। आप को बताते चले कि इस सेमिनार की तैयारियां यूपी सहित कहीं राज्यों में तैयारी चल रही है।

