सिलाई सीखकर महिलाएं आत्मनिर्भर बने: विधायक उमर अली खान।
अश्वनी सुखीजा ने सिलाई प्रशिक्षण कैम्प में मशीन की भेट।
सहारनपुर
शनिवार को बेहट रोड स्थित ग्रीन सिटी गेट के सामने शैला कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर स्थित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाये जाने के उद्देेश्य से आज नव प्रयास जाग्रति उत्थान सेवा समिति, परख रक्षा की फाउंडेशन व राजऋषि पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया। सिलाई प्रशिक्षण कैम्प का उद्घाटन मुख्य अतिथि बेहट विधानसभा विधायक उमर अली, सुषमा बजाज,अन्नू बजाज,उद्योग पति रूही अंजुम, समाज सेवी फरहा खान,अर्चना सिंह महिला शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष, शिवानी चौधरी, कोर्डिनेटर सोनिया सैनी, नोडल अधिकारी अन्नू बजाज ने संयुक्त रूप फीता काटकर किया। बेहट विधायक उमर अली खान ने कहा कि समिति द्वारा जो निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया गया है, वह वास्तव में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे उन महिलाओं को अत्याधिक फायदा होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। उनको एक अच्छा प्लेटफार्म मिला है। नवप्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति संरक्षक सुषमा बजाज ने कहा कि जिस प्रकार के कार्य नव प्रवास जाग्रति उत्थान सेवा समिति, परख रक्षा की फाउंडेशन व राजऋषि पर्यावरण समिति द्वारा किये जा रहे हैं, वह सराहनीय है। परख रक्षा की फाउंडेशन की अध्यक्ष अनु बजाज ने कहा कि इस योजना से महिलाएं व बालिकाएं आत्मनिर्भर बनेगी। कैम्प संचालिका शिवानी चौधरी व कोऑर्डिनेटर सोनिया सैनी ने बच्चों को सिलाई सैन्टर के बारे में विस्तार से बताया कि किस प्रकार बच्चे आत्मनिर्भर बन सकते हैं। नव प्रयास जागृति उत्थान सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल ने जानकारी दी कि उनकी समिति द्वारा पूरे जनपद में इस प्रकार के 20 कैम्पों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कैम्प के माध्यम से महिलाएं अपने आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकती है। श्री अग्रवाल ने बताया कि अश्वनी सुखीजा द्वारा संस्था को एक सिलाई मशीन प्रदान की गयी है, जिससे महिलाओं को सिलाई सीखने में आसानी रहेगी। उद्योगपति रूही अंजुम व समाज सेवी फरहा खान ने कहा कि इस प्रशिक्षण कैम्प के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार को अपना कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकती है,और समाज में एक नई पहचान बना सकती है। कैंप संयोजक शैला इरफ़ान ने कहा कि आज के युग में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना बहुत जरूरी है। कैंप की वैधता 40 दिन की है। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 25 मई है। इस अवसर पर संजय कालरा, संध्या, अर्चित,श्वेता मंहेदीरत्ता, विशाखा, आशु जायसवाल, संगीता, शुभम अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

