मिर्जापुर थाने के गांव काशीपुर नौगांवा की है घटना।
पंखे के नीचे लेटने को लेकर बाप बेटो के बीच हुआ था झगडा
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर नौगांवा में कलयुगी बेटे ने अपने बाप का पहले गला दबाया और फिर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सीओ बेहट रूचि गुप्ता व मिर्जापुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर नौगांवा निवासी मनीष कुमार उर्फ नीशु पुत्र राम कुमार शराब का नशा करता है। गुरूवार की रात्रि भी उसने अत्यधिक शराब पी। नशे के दौरान पंखे के नीचे लेटने को लेकर उसका अपने बाप से झगडा हो गया जिसके लेकर आरोपी ने अपने बाप का पहले गला दबाया और फिर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना घटित होते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीओ बेहट रूचि गुप्ता व मिर्जापुर थाना प्रभारी इन्सपेक्टर नरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। थाना प्रभारी इन्सपेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। इसी बीच पंखे के नीचे लेटने को लेकर उसका अपने से झगडा हो गया। इसी को लेकर उसने पहले अपने बाप का गला दबाया और फिर ईंट मारकर उसकी हत्या हत्या कर दी। मृतक की भाभी पायल पत्नी दीपक की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

