प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के नेतृत्व में जल्द ही सहारनपुर जिलाधिकारी के यहां पर सभी किसान एकत्रित होंगे बजाज शुगर मिल गांगनौली से सभी किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द किसानों को मिले इसके लिए किसान सेना के सभी पदाधिकारी मिलकर अपनी बात जिलाधिकारी के सामने रखेंगे अगर जल्द ही कोई निस्तारण नहीं दिया जाता इस बार धरना मिल के अंदर डिस्टलरी पर ताला लगाकर ही शुरू किया जाएगा।
इसके लिए किसान सेना के सभी पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं और संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं आज सहारनपुर के युवा जिलाध्यक्ष नवाब अली ने अकील भाई की मेहनत को देखते हुए उन्हें ग्राम अध्यक्ष के पद से हटाकर ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद मनोनीत किया गया और मोहम्मद अफजल को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया और सभी किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जिलाधिकारी के यहां पहुंचने के लिए अपील की गई।

