साइबर क्राइम का शिकार हुए मिर्जापुर कस्बे के कई लोग गवां चुके करीब 60 हजार रुपये जिसमे तनवीर मालिक ने गवाए 20000 रुपए।
मिर्जापुर-सहारनपुर
थाना मिर्जापुर कस्बे में पिछले कई दिनों से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जिसमें लोग लगातार ठगी का शिकार हो रहे हैं। जिसके चलते मिर्जापुर कस्बा निवासी मेहरबान,आदिल मालिक जाकिर अली, मौलवी मुशर्रफ व मास्टर अहसान सहित अन्य लोग भी इन दिनों साईबर ठगों के निशाने पर हैं। जबकि मिर्जापुर कस्बे में भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उन्हें लूटने का काम कर रहे साइबर ठग आने वाले समय में किसी भी व्यक्ति को अपने जाल में फंसाकर उन्हें व उनके परिचित लोगों सहित उनके रिश्तेदारों को भी साइबर ठग उन्हें ठगने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिससे मिर्जापुर कस्बे में लगातार बढ़ रही साइबर क्राइम की घटनाओं के कारण दहशत में जीने के लिए मजबूर हो गए हैं और इन साइबर ठगों के चंगुल से बचने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी तहरीर देकर इन साइबर ठगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं जिसमे पुलिस प्रशासन ने अपने हाथ खड़े कर दिए इससे लोगो में नाराजगी देखने को मिली वही ग्राम वासियों का कहना हे प्रशासन चाहे तो इन अपराधियों को पकड़ सकती हे क्युकी एक तो सिम आईडी पर होगी दूसरा जिस खाते में ये पैसे डाल वा रहे है उस खाते में भी इनकी आईडी आधार कार्ड पैन कार्ड फोटू लगा होता है इसके जरिए भी प्रशासन इन अपराधियों तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही मिर्जापुर कस्बे में भोले भाले लोगों की आईडी हैक कर उनके परिचित लोगों से अब तक करीब 60 हजार रुपये की ठगी कर चुके हैं। जबकि कई अन्य लोगों को भी साइबर ठग अपना शिकार बनाने के लिए नए नए लोगों की आईडी को हैक कर उन्हें व उनके परिचित सहित उनके रिश्तेदारों को से भी रुपये डलवाने की डिमांड कर रहे हैं। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि आखिर साइबर अपराध को बढ़ावा देने वाले साइबर अपराधी पर अपना शिंकजा कसते हुए साइबर के चेहरे को स्थानीय पुलिस प्रशासन सबके सामने लाने का प्रयास करें। ताकि इन साइबर ठगों की वजह से मिर्जापुर कस्बे के लोगों में काफी दहशत का माहौल बना हुआ है।

