aajkahindustaannews

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं ने केंद्र सरकार से की मांग लोकसभा विधानसभा में 33% आरक्षण हो महिलाओं को गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों में वापस ले सरकार।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम दिए। एवं मिष्ठान वितरण कर होली मिलन का कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी प्रदेश समन्वयक जो सिंह बिष्ट एवं आर, पी रतूड़ी जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे उन्होंने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोदी जी ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर महिलाओं को एक सौगात दी है अच्छे दिनों का वादा करके पूरे देश को ठगने का काम केंद्र की सरकार कर रही है।
कार्यक्रम को आयोजित कमलेश रमन प्रदेश*प्रवक्ता, सुधा पटवाल ,सुदेश सैनी, ने किया उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने आप में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है जब तक महिलाओं को सामाजिक तौर पर राजनीतिक क्षेत्र में विधानसभा व लोकसभा में आरक्षण देकर मजबूत व सशक्त नहीं बनाया जाता तब तक महिलाएं अपने आप को कैसे मजबूत व सशक्त महसूस कर सकती है उत्तराखंड को बनाने में महिलाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई कुर्बानियां दी आज भी महिलाएं यहां। रोजगार ,महंगाई ,पलायन ,से त्रस्त है
महिलाओं ने कहा कि महंगाई के इस आलम में महिलाएं क्या अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगे क्या होली का कार्यक्रम करेंगी महंगाई गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों को लेकर महिलाओं में बहुत नाराजगी दिखाई दी ।
कार्यक्रम को करते हुए कार्यक्रम में *पुरुषों की लेमन रेस कराई* गई जिसमें सुधीर पंत को फर्स्ट प्राइज सीपी सिंह को सेकंड प्राइज मिला
महिलाओं में म्यूजिक चेयर गेम कराया* गया जिसमें प्रथम प्राइस संध्या चौटाला, द्वितीय प्राइस सीमा देवी, तृतीय प्राइस यामिनी सिंह,ने जीता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया, मोनिका जायसवाल ,आयशा खान ,सीमा पासवान ,यामिनी सिंह, पूजा गर्ग,अशोक सेमवाल, विपिन खन्ना , कविता ,गीता देवी, इकबाल राव ,बसंती पटवाल, चंदेश्वर भट्ट ,
सुशील सैनी,ललिता कोहली ,पायल ,प्रतिमा ,सुनीता, प्रज्ञा आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश रमन ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!