छुटमलपुर सहारनपुर
थाना फतेहपुर में महिला समूहों को लोन देने वाली कम्पनी भारत फाइनेंस के संग्रहकर्ता से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2 लाख 73 हज़ार की लूट को अंजाम दिया – जानकारी के अनुसार बेहट स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी आशु पुत्र लोकेश से दो बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस समय लूट को अंजाम दे दिया जब वह थाना फतेहपुर के मुजफ्फराबाद क्षेत्र के ग्राम भोगपुर से किस्तें लेकर बाइक से मुजफ्फराबाद की ओर आ रहा था – पीड़ित के अनुसार जब वह गांव से बाहर पहुंचा तो सामने खड़े बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया – बताया कि बाइक से उतरे दोनो यवको में से एक नए उसकी कनपटी पर तमंचा सता दिया और रुपयों से भरा बेग छीन लिया – बदमाश उससे रुपयों से भरा बैग, टैब व बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए – सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा – एसपी देहात व सीओ ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।।।
रिपोर्ट: अमरकान्त शर्मा

