aajkahindustaannews

भाकियू किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के द्वारा लगातार 14 वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना बजाज मिल गांगनौली नागल पर जारी।

आज भाकियू किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के द्वारा लगातार 14 वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना बजाज मिल गांगनौली नागल पर जारी रहा लगातार 2 जनवरी से धरना चालू है आज 15 जनवरी को सभी पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर 16 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए बजाज मिल पर मीटिंग रखी जिसमें किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी कल दोपहर 12 बजे आने वाले हैं बजाज मिल पर धरना किसान सेना का तब तक चलता रहेगा जब तक किसानों का पिछले वर्ष का पूर्ण रूप से गन्ना भुगतान नहीं कर दिया जाता इस बार किसान सेना का धरना तभी समाप्त होगा जब किसानों के पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा और और नए साल का भुगतान कब तक होगा उसका लिखित मे जवाब दिया जाएगा जब तक किसानों का भुगतान नहीं अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा जब तक भुगतान नहीं घर वापसी नहीं होगी। जिसमें आज संगठन के पदाधिकारीयो ने आकर क्षेत्र के लोगों से मिलकर गांव गांव घूमकर किसान सेना की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पंचायत मे पहुंचने की अपील की।

धरने मे मौजूद रहे किसान सेना के पदाधिकारी
राहुल खारी -प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,
शिव कुमार चौहान -जिला अध्यक्ष सहारनपुर,
कल्लू त्यागी -युवा प्रदेश संगठन मंत्री,
अमित खारी -जिला महासचिव सहारनपुर,
परवेज मलिक-युवा प्रदेश प्रभारी,
जावेद चौधरी-युवा ब्लॉक अध्यक्ष नागल,
रानू चौधरी-जिला मीडिया प्रभारी,
सावन कुमार -जिला उपाध्यक्ष,
नवाब अली -ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद,
आदेश खारी-युवा प्रदेश महासचिव,
अरशद त्यागी-तहसील उपाध्यक्ष देवबंद,
आजाद खारी, आदित्य चौधरी, अंकुर चौधरी आदि अन्य क्षेत्र के सभी किसान साथी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!