आज भाकियू किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के द्वारा लगातार 13 वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना बजाज मिल गांगनौली नागल पर जारी रहा लगातार 2 जनवरी से धरना चालू है आज 14 जनवरी को सभी पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर 16 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए बजाज मिल पर मीटिंग रखी जिसमें किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी आने वाले हैं बजाज मिल पर धरना किसान सेना का तब तक चलता रहेगा जब तक किसानों का पिछले वर्ष का पूर्ण रूप से गन्ना भुगतान नहीं कर दिया जाता इस बार किसान सेना का धरना तभी समाप्त होगा जब किसानों के पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा और और नए साल का भुगतान कब तक होगा उसका लिखित मे जवाब दिया जाएगा जब तक किसानों का भुगतान नहीं अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा जब तक भुगतान नहीं घर वापसी नहीं होगी। जिसमें आज अलीगढ़ से राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी ने आकर क्षेत्र के लोगों से मिलकर किसान सेना की महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पंचायत मे पहुंचने की अपील की।
धरने मे मौजूद रहे किसान सेना के पदाधिकारी
मोहम्मद शमी-राष्ट्रीय संगठन प्रभारी,
राहुल खारी -प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,
शिव कुमार चौहान -जिला अध्यक्ष सहारनपुर,
कल्लू त्यागी -युवा प्रदेश संगठन मंत्री,
जियाउलहक-ब्लॉक उपाध्यक्ष पुरकाजी,
मोहम्मद इमरान-ग्राम अध्यक्ष तेजालेहड़ा
परवेज मलिक-युवा प्रदेश प्रभारी,
मोहम्मद जावेद-ग्राम प्रभारी तेजालेहडा,
मौ. फान्ना- ग्राम सचिव तेजालेहडा,
सावन कुमार -जिला उपाध्यक्ष,
नवाब अली -ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद,
आदेश खारी-युवा प्रदेश महासचिव,
आजाद खारी, अदनान शमी आदि अन्य क्षेत्र के सभी किसान साथी उपस्थित रहे।

