aajkahindustaannews

भाकियू किसान सेना के द्वारा बजाज मिल गांगनौली नागल पर किसान पंचायत मैं मिल अधिकारियों से वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार ।

भाकियू किसान सेना के द्वारा बजाज मिल गांगनौली नागल पर किसान पंचायत मैं मिल अधिकारियों से वार्ता कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी ने क्षेत्र के किसानों की सहमति से कल धरना समाप्त किया मिल अधिकारियों ने लिखित में दिया है कि 5 फरवरी तक सभी किसानों का बकाया भुगतान पुराने सत्र का आ जाएगा और नए वर्ष का चालू हो जाएगा अगर किसानों को नए वर्ष का भुगतान नहीं मिला तो राष्ट्रीय दल जी का आदेश अनुसार 8 तारीख को सभी क्षेत्र के किसानों के साथ मिलकर किसानों की पंचायत की जाएगी और मिल की डिस्टलरी पर ताला लगाया जाएगा सभी क्षेत्र के किसानों ने अपनी सहमति राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दी और उन्हें आश्वासन भी दिया कि इस क्षेत्र के किसान भी उनके साथ जुडकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और वह सब किसान सेना कि इस पंचायत से बहुत खुश हुए और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया जहां कुछ लोग सिर्फ दुकान चलाने के लिए काम करते हैं वहीं क्षेत्र के किसानों ने कहा कि अगर ऐसे ही खुली सभा में फैसले हो तो किसानों का भी मनोबल बढ़ता है। क्षेत्र के किसानों ने कहा अगर मिल प्रशासन 5 फरवरी तक नए सत्र का गन्ना भुगतान चालू नहीं करता तो वह किसान सेना के साथ मिलकर 8 फरवरी को किसान महापंचायत कर खुद ही मिल की डिस्टलरी पर ताला लगाने का काम करेंगे।

जिसमें मौजूद रहे क्षेत्र के किसान साथी जिसमें अध्यक्ष रहे चौधरी जय सिंह, नवनीत त्यागी, आदित्य चौधरी, सलेकचन्द आमकी, मनीष चौधरी, सचिन डॉक्टर, शेखर चौधरी आदि अन्य बहुत से किसान भाई क्षेत्र के मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि संगठन वाले अगर हमारे यहां लड़ाई आकर लड़ते हैं हमारे लिए आवाज उठाते हैं तो हमारी सहमति क्यों नहीं ली जाती अगर हमारे लिए आवाज उठानी है जैसे किसान सेना ने हमारी सहमति ली ऐसे ही सभी को सहमति लेनी चाहिए तभी हम किसान भी उनका साथ देने के लिए तैयार होंगे ।
जिसमें संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे
चौधरी अवनीत पंवार-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाकियू किसान सेना,
राहुल खारी-प्रदेश अध्यक्ष,
शिव कुमार चौहान-जिला अध्यक्ष सहारनपुर,
कल्लू त्यागी-युवा प्रदेश संगठन मंत्री,
मोहम्मद मुरसलीन,नवाब अली,आदेश खारी, अमित खारी, महफूज प्रधान जी, मोहम्मद अनीस, परवेज मलिक, देवेंद्र खारी, योगेश मास्टर जी आदि अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!