आज भाकियू किसान सेना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल खारी के द्वारा लगातार 12 वे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना बजाज मिल गांगनौली नागल पर जारी रहा लगातार 2 जनवरी से धरना चालू है आज 13 जनवरी को सभी पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर 16 जनवरी को होने वाली किसान महापंचायत के लिए बजाज मिल पर मीटिंग रखी जिसमें किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अवनीत पंवार जी आने वाले हैं बजाज मिल पर धरना किसान सेना का तब तक चलता रहेगा जब तक किसानों का पिछले वर्ष का पूर्ण रूप से गन्ना भुगतान नहीं कर दिया जाता इस बार किसान सेना का धरना तभी समाप्त होगा जब किसानों के पिछले वर्ष के गन्ने का भुगतान कर दिया जाएगा जब तक किसानों का भुगतान नहीं अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा जब तक भुगतान नहीं घर वापसी नहीं होगी।
धरने मे मौजूद रहे किसान सेना के पदाधिकारी
राहुल खारी -प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश,
शिव कुमार चौहान -जिला अध्यक्ष सहारनपुर,
मोहम्मद मुरसलीन-जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर,
कल्लू त्यागी -युवा प्रदेश संगठन मंत्री,
परवेज मलिक-युवा प्रदेश प्रभारी,
सावन कुमार -जिला उपाध्यक्ष,
अरशद त्यागी -तहसील उपाध्यक्ष,
नवाब अली -ब्लॉक अध्यक्ष देवबंद,
मुस्तकीम ख्वाजा-जिला उपाध्यक्ष,
आदेश खारी-युवा प्रदेश महासचिव,
मोहम्मद अनीस-नगर अध्यक्ष देवबंद,
आदित्य चौधरी गांगनौली, मनीष चौधरी आमकी, अंकुर कुमार जैनपुर आदि अन्य सभी साथी उपस्थित रहे।

