उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों के लिए आवासीय योजना लाए जाने की घोषणा का आज का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के प्रबंधक संपादक व CEO सद्दाम हुसैन ने ने स्वागत किया है और कहां है कि पत्रकारो के लिए आवासीय योजना को लाए जाने के बाद पत्रकारों की जीवन शैली में बदलाव आएगा क्योकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पत्रकार न्यूनतम संसाधनों के कारण बड़ी संख्या में पत्रकारो के पास छत नही है। सद्दाम हुसैन ने कहा पत्रकार न्यूनतम संसाधनों में विपरीत परिस्थितियों में रहते हुए लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हैं, और कोरोना काल में ऐसे ही लोक कल्याण का लक्ष्य लेकर काम करते हुए पत्रकारो ने समाज को जागरूक किया और व्यवस्था की कमियों को सकारात्मक भाव से के साथ प्रगट करते हुए कॅरोना संक्रमण से उत्तर प्रदेश के पत्रकार अपना जीवन गवा चुके हैं। आज का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के प्रबंधक सीईओ सद्दाम हुसैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवंगत पत्रकारों को सरकारी योजनाओं के लाभ दिए जाने की घोषणा पर भी साधुवाद व्यक्त किया है।उन्होंने कहा है की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करोना काल में दिवंगत पत्रकारों के परिवारों जिस तरीके से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहयोग राशि सरकार की और से प्रदान की है वह भी स्वागत योग्य है।

