सहारनपुर
2लाख रूपये में बच्चा खरीदने का हुआ था सौदा
पुलिस महानिदेशक द्वारा 1लाख तो डीआईजी द्वारा 50 हजार का इनाम पुलिस टीम को देने की घोषणा
48 घंटे में पुलिस ने बच्चा बरामद कर अपहरण वाले को किया गिरफतार
सहारनपुर पुलिस को मिली शानदार सफलता! पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद अपहरण हुए 7 माह के मासूम बच्चे को सकुशल किया बरामद! एसएसपी सहारनपुर विपिन ताडा ने पीड़िता मां को बच्चा बरामद कर किया सुपुर्द।
एसएसपी विपिन ताडा ने बताया की बच्चा छीनके भागने वाले की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एएसपी प्रति यादव और CO अजेंद्र यादव के नेतृत्व में थाना सदर स्वाट और सर्विसलांस टीम को। लगाया गया था वो लगातार अपराधियों के पीछे लगे थे बच्चा अपरहण करके भागने वाले कुलदीप को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया की ओमपाल को उसने बच्चा बेचा है जब ओमपाल को गिरफ्तार किया गया तो उसने जानकारी दी की उसकी दूसरी शादी हुई थी उससे उसके कोई बच्चा नहीं है इसलिए उसने कुलदीप से 2 लाख में बच्चा खरीदने का सौदा किया था
श्री ताड़ा ने बताया की पुलिस ने 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक अन्य बदमाश अभी भी फरार गिरफ्तारी के लिए किए जा रहे हैं प्रयास, पूरी टीम को डीजीपी उत्तर प्रदेश ने दिया ₹100000 का इनाम साथ ही डीआईजी रेंज ने दिया ₹50000 का इनाम। एसएसपी सहारनपुर ने प्रेस वार्ता कर किया पूरे मामले का खुलासा।
सहारनपुर रिपोर्ट जावेद मलिक

