aajkahindustaannews

अमरोहा के तिगरीधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, तस्वीरों में देखें श्रद्धालुओं का गंगा स्नान।

ख़बर अमरोहा

पुरे भारत में सभी तरह के कोविड-19 प्रतिबंध हटने के बाद इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर अमरोहा के तिगरीधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। एक ओर जहां गंगा तट गंगा मैया के जयघोष से गुंजायमान रहे। वहीं मठ-मंदिरों में पूरे दिन घंटे-घड़ि‍याल बजते रहे।
भोर से ही पावन स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्‍य देकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंगलवार को तिगरी में गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सोमवार शाम से ही शुरू हो गया था। फिर भोर से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान शुरू हुआ। आप को बता दे की कोरोना की वजह से बीते वर्ष तिगरी गंगा मेले का आयोजन नहीं हो सका था। जिसके चलते इस बार लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रत्येक वर्ष 10 से 12 लाख श्रद्धालु गंगा मेले में शामिल होते थे। इस बार प्रशासन करीब 20 लाख श्रद्धालु शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। तिगरी गंगा मेले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद है। वाच टावर से भी निगरानी की जा रही है।

रिपोर्ट:-सुभान अशरफ़

Leave a Comment

error: Content is protected !!